मनीषा के पति पुनीत को कुछ दिन से धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं की वो अपनी पत्नी मनीषा को छोड़ दे। पुनीत कुछ समझ नहीं पा रहा है जबकि मनीषा का कहना है की ये आवाज़ तरुण से मिलती जुलती है। तरुण एक कॉलेज में फिजिक्स का प्रोफेसर था जो की एक एक्सीडेंट में पारालाइज़्ड हो गया था। जब उसका एक्सीडेंट हुआ था तब उसकी शादी मनीषा से तय हो चुकी थी मगर मनीषा ने एक्सीडेंट के बाद ये शादी करने से इंकार कर दिया और वो पहले भी तरुण से शादी नहीं करना चाहती थी क्युकी तरुण मोटा है।
कुछ दिन बाद पुनीत को एक और मैसेज मिलता है की उसने अभी तक बात नहीं मानी है इसलिए जल्दी ही एक धमाका होगा। इसके बाद पुनीत के घर एक पार्सल पहुचता है जिसपर लिखा है की इस पार्सल में कुछ बीज हैं फसलों के लिए। दो दिन तक वो पार्सल घर में रखा रहता है और दो दिन बाद जब पुनीत की माँ उस पार्सल को खोलती है तो एक ज़ोरदार धमाका होता है जिसमे पुनीत की माँ पार्टी तो नहीं है मगर बहुत बुरी तरह से घायल हो जाती है। हॉस्पिटल में एडमिट करने पर पता चलता है की वो इतनी बुरी तरह से घायल है की उसको प्लास्टिक सर्जरी की ज़रुरत है।
पुलिस इन्वेस्टीगेशन में पता चलता है की इस बम में जिलेटिन के छड़ों का इस्तेमाल किया गया था और इसे किसी एक्सपर्ट ने ही बनाया है।

SonyLiv: 
Part 1: http://www.sonyliv.com/watch/crime-patrol-satark-17th-october-2015-treacherous
Part 2: http://www.sonyliv.com/watch/crime-patrol-satark-18th-october-2015-jealous-love

YouTube: 
Part 1: http://www.youtube.com/watch?v=gOAMLgn1hTc
Part 2: http://www.youtube.com/watch?v=ipZAj5eoYZc

« Previous Post
title loading...
Next Post »
...title loading