साज़िश
Conspiracy
रिया एक सात साल की मूक बच्ची है जो की बोल नहीं सकती। उसके पिता अविनाश उसको बहुत प्यार करते हैं मगर उसकी माँ श्रेया के लिए वो एक बोझ से ज़्यादा कुछ भी नहीं है। श्रेया के हिसाब से रिया उनदोनो पर एक बोझ है। अविनाश एक मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव है और अपनी नौकरी की वजह से ज़्यादातर घर से बाहर रहता है। उसके बाहर होने का फायदा उठाते हुए उसकी माँ ने अक्षत नाम के एक युवक के साथ विवाहोत्तर सम्बन्ध बन रखे हैं और वो अपने घर में रिया के होते हुए भी ज़्यादातर समय अक्षत के साथ बिताती है। रिया उसकी माँ के अफेयर के बारे में अपने पापा को बताना चाहती है मगर बता नहीं पाती। वो एक दो बार इशारे से समझाने की कोशिश करती भी है मगर अविनाश कुछ ध्यान नहीं देता।

फिर एक सुबह रिया की लाश अविनाश की कार के अंदर मिलती है। 


SonyLiv: http://www.sonyliv.com/Crime-Patrol-Dial-100-Saazish

YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=0XzztPe_xQU

Here is the inside story of the case: www.crimestories.co.in/2016/07/crime-patrol-daughter-spills-beans-on.html

« Previous Post
title loading...
Next Post »
...title loading